Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विधायक सुरेश पासवान की अधिकारियों के साथ बैठक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर दिया जोर


भास्कर न्यूज|गिरिडीह झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-देवघर विधायक सुरेश पासवान शनिवार को अपनी टीम के साथ गिरिडीह पहुंचे। उनके आगमन पर नए परिसदन भवन में उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी और नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद समिति ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं, विधानसभा के लंबित अनागत प्रश्नों के निष्पादन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। सभी सरकारी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। अध्यक्ष ने विशेष तौर पर जोर देते हुए कहा कि विधानसभा के अनागत प्रश्नों का जवाब समयबद्ध और तथ्यपरक होना चाहिए। सरकारी कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। आम जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। समिति के निर्देशों के बाद डीडीसी स्मृता कुमारी ने बैठक में मौजूद सभी विभागीय पदाधिकारियों को हिदायत दी कि वे समिति द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबे समय से लंबित मामलों के तुरंत निपटारे के लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें। जिले के विकास की रफ्तार धीमी न पड़े।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles