Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,तीन युवकों की मौत:ससुराल से लौट रहा था एक युवक, 120 की स्पीड पर थी गाड़ी


पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। भेलानारी पुल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। आमने-सामने की टक्कर में उड़े बाइकों के परखच्चे जानकारी के अनुसार, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी पुल के पास दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक काफी तेज गति में थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में सलेमपुर जीवधारा निवासी रवि किशन और अवनीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार भेलानारी गांव निवासी अतुल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में नहीं बच सकी तीसरे युवक की जान हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अतुल मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तीनों मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों के शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ससुराल से लौट रहा था एक युवक स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों में से एक युवक अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शुरू की जांच गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण मान रही है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles