Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव GMCH पहुंचे:वार्ड में घूम-घूमकर लिया जायजा, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर हाल चाल जाना। इसके साथ ही अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पप्पू यादव ने डॉक्टरों और जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि सुबह के समय जब इमरजेंसी सेवाएं सबसे महत्वपूर्ण होती हैं, तब जिम्मेदार लोग गायब रहते हैं। इलाज के नाम पर रेफर और दलाली पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में मामूली चोट को भी ‘गंभीर’ बताकर मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर भेजा जा रहा है। अस्पताल का पूरा तंत्र कथित रूप से मेडिकल माफियाओं के चंगुल में है, जिससे गरीब मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। दवाओं और जांच की किल्लत सांसद ने शिकायत करते हुए कहा कि अस्पताल में जरूरी दवाएं और जाच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण मरीजों को बाहर से दवाएं और जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अस्पताल में मरीजों को पक्का प्लास्टर तक समय पर नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस सुनवाई नहीं हो रही है। अस्पताल प्रबंधन को सांसद की चेतावनी सांसद पप्पू यादव ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता को मिल रही इस परेशानी को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेडिकल माफियाओं और अस्पताल प्रशासन के बीच एक ‘नेक्सस’ (मिलीभगत) काम कर रहा है, जिसे खत्म करना जरूरी है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट जवाब मांगा है और अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles