Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोसी बराज से डिस्चार्ज बढ़कर 1.45 लाख क्यूसेक पहुंचा:24 घंटे में 39 हजार क्यूसेक पानी बढ़ा, प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई


नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे कोसी बराज से कुल 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में डिस्चार्ज में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार सुबह 10 बजे कोसी बराज से 1 लाख 5 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसकी तुलना में, महज 24 घंटे में 39 हजार 375 क्यूसेक पानी की बढ़ोतरी हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, वर्तमान में पूर्वी कोसी मुख्य नहर (ईकेएमसी) और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर (डब्ल्यूकेएमसी) में पानी का प्रवाह शून्य है। ऐसे में बराज से छोड़ा गया पूरा 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक पानी नदी की मुख्य धारा में ही प्रवाहित हो रहा है। लगातार बढ़ते डिस्चार्ज को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने तटबंधों तथा संवेदनशील इलाकों पर निगरानी तेज कर दी है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी बराज की स्थिति और नेपाल से आने वाले जलप्रवाह पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन ने तटबंधों की नियमित निगरानी, संवेदनशील स्थलों के निरीक्षण और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों के लोगों से भी नदी के किनारे अनावश्यक आवाजाही नहीं करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि नेपाल में बारिश का दौर जारी रहा तो आने वाले दिनों में कोसी बराज से पानी का डिस्चार्ज और बढ़ सकता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles