Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम गिरफ्तार:लखीसराय में शराब के नशे में किया हंगामा, 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का भी आरोप


लखीसराय में निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें शहर के नई बाजार स्थित गौशाला गली में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में लिया। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक राम गौशाला गली के एक कमरे में शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर उत्पाद थाना ले आई। इसके बाद कराई गई मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दीपक राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दवाओं से लदे वाहन में कार्रवाई न करने का आरोप दीपक राम पहले से ही कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन पर रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में दवाओं से लदे एक वाहन की बरामदगी के मामले में 16 दिनों तक कार्रवाई न करने का आरोप लगा था। यह भी आरोप था कि उन्होंने जब्त दवाओं को छोड़ने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसी मामले में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के दौरान हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने का मामला भी पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना था। आरोप सही पाए जाने पर किया गया था निलंबित इस ऑडियो प्रकरण के बाद विभाग ने पहले उनका तबादला पटना किया था, और बाद में विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बावजूद वह लखीसराय में ही रह रहे थे। उत्पाद विभाग का कहना है कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles