![]()
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने शादी के दो माह बाद ससुराल जाने से इनकार कर दिया है। लड़की का कहना है कि वह अपने चचेरे भाई से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 20, गुमो स्थित हरिजन टोला निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मी दास (पिता जागेश्वर दास) की शादी दो माह पूर्व कोडरमा थाना क्षेत्र के चिकलाबर गांव में हुई थी। शादी के बाद लक्ष्मी कुछ दिनों पहले अपने ससुराल से गुमो स्थित मायके आई थी। जब ससुराल वालों और माता-पिता ने उसे वापस चिकलाबर जाने को कहा, तो उसने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। माता-पिता द्वारा दबाव डालने पर लक्ष्मी ने बताया कि वह अपने चाचा विनोद दास के बेटे रोहित कुमार से प्रेम करती है। रोहित ने भरोसा दिया था, वह उसे भगा ले जाएगा: लक्ष्मी लक्ष्मी के अनुसार, उनका रोहित के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे शादी करने वाले थे। रोहित ने लक्ष्मी को भरोसा दिलाया था कि शादी के बाद भी वह उसे भगा ले जाएगा। लक्ष्मी ने यह भी बताया कि शादी के बाद जब वह चिकलाबर गई थी, तब रोहित दो-तीन बार उसके ससुराल आया था। बीती रात लक्ष्मी और रोहित गांव से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी लक्ष्मी के माता-पिता ने उन्हें पकड़ लिया और घर में बांधकर रखा। पुलिस पर ग्रामीणों ने छोड़ा फैसला वही सुबह गांव के प्रबुद्ध जनों द्वारा लक्ष्मी से उसके आखिरी फैसले के बारे में पूछा गया। इसमें उसने बताया कि वह किसी भी सूरत में रोहित के साथ ही रहेगी। ग्रामीणों द्वारा यह फैसला लिया गया कि दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया जाए और आगे पुलिस जो भी फैसला लेगी वह गांव वालों को मंजूर होगी। रोहित दास फिलहाल गांव से फरार हो चुका इधर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देकर गांव बुलाया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची तिलैया पुलिस लक्ष्मी और उसके परिजनों से बातचीत कर रही है और मामले की जानकारी हासिल करने में जुटी है। ,वहीं, रोहित दास फिलहाल गांव से फरार हो चुका है। रोहित के माता-पिता लक्ष्मी को अपने घर में रखने को तैयार नहीं हैं।


