Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

DM ने सीवान की बालिका कबड्डी टीम को किया रवाना:52वीं बिहार राज्य जूनियर जोनल प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा


52वीं बिहार राज्य जूनियर जोनल बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए मंगलवार को सीवान जिले की बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का दल हाजीपुर के लिए रवाना हुआ। जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर उनके वाहन को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को रवाना करने पहुंचे जिलाधिकारी ने उनसे खेल की तैयारियों और प्रतियोगिता में भाग लेने के अनुभव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव से भी जानकारी प्राप्त की। आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने की प्रेरणा साथ ही, प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बालिकाओं के पूर्व प्रदर्शन, उनके द्वारा प्राप्त पदकों और प्रमाण पत्रों के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने कहा कि सीवान में कबड्डी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 52वीं बिहार राज्य जूनियर जोनल बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेंगी और सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और टीम भावना बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी की नन्हीं बिटिया ने भी खिलाड़ियों को ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहकर शुभकामनाएं दीं। सहयोग और समर्थन देने को तत्पर जिला प्रशासन – DM बच्ची की इस छोटी-सी पहल से खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे और उनके बीच खुशी का माहौल बन गया। खिलाड़ियों ने भी उत्साह के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीवान जिला प्रशासन कबड्डी सहित अन्य खेलों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग और समर्थन देने को तत्पर है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन आगे भी प्रयास करता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बेहतर परिणाम हासिल करेंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles