Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

थार-बाइक में टक्कर, बाप-बेटे समेत 3 की मौत:बेगूसराय में 20 मीटर दूर गिरी महिला की बॉडी, बाइक को 10M तक घसीटती रही थार


बेगूसराय में मंगलवार को थार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला करीब 20 मीटर दूर हवा में उछलकर एक घर की छत पर जा गिरी। हादसे के बाद थार के ड्राइवर फरार हो गया। हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में मुंगेर पुल से पहले टोल प्लाजा के पास हुआ। मृतक की पहचान हीराटोल गांव के रहने वाले संतोष यादव उर्फ सत्तन (43), उनके बेटे आयुष कुमार (7) और डंडारी की रहने वाली गंगाराम यादव की पत्नी सुलेखा देवी (40) के रूप में हुई है। सुलेखा देवी संतोष की सरहज थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तीनों मृतकों की पहचान की गई है। दुर्घटना में शामिल थार (BR01JR-3604) को जब्त किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसे से जुड़ी कुछ तस्वीरें… मुंगेर दुर्गा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे तीनों प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संतोष अपने बेटे आयुष और सरहज सुलेखा देवी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मुंगेर दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने गए थे। लौटने के दौरान टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दक्षिण सामने से आ रही थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक थार के अगले हिस्से के नीचे जा घुसी। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और बाइक को करीब 10 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर के झटके से बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर अलग-अलग जगहों पर जा गिरे। हादसे में एक शव सड़क के दूसरी ओर और दूसरा सड़क के बीच मिला। वहीं, सुलेखा देवी का शव सड़क किनारे बने एक घर की एस्बेस्टस की छत पर जा गिरा। छत घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर है। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हुआ चालक हादसे के बाद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक थार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने थार जब्त की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles