Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में भाकपा-माले ने चलाया सदस्यता अभियान:बंद राशन कार्ड को चालू करने की मांग, 25 जुलाई को प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे


समस्तीपुर में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) जिले में बंद हुए राशन कार्ड को फिर से चालू करने की मांग को लेकर आने वाले 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान वासभूमि-आवास, पेंशन, मनरेगा, भूमि अधिकार और अन्य जनसमस्याओं के मुद्दे को भी शामिल किया जाएगा। यह घोषणा खेग्रामस की ओर से ताजपुर प्रखंड के क़स्बे आहर में मंगलवार को सदस्यता अभियान के दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह व संजीव कुमार राय ने संयुक्त रूप से दी। मंगलवार को बड़ी संख्या में संगठन से लोगों को जोड़ा गया। संगठन के लोग खेतों तक पहुंच कर लोगों की बात सुनी और उन्हें दल से जुड़ने के लिए प्रोत्याहित किया। मौके पर माले के नेताओं ने कहा कि ग्रामीण मजदूरों, सीमांत किसानों और गरीब तबकों के बीच खेग्रामस के उद्देश्य, अधिकारों और संघर्षों की जानकारी दी गई। नेताओं ने कहा कि संगठन ग्रामीण गरीबों, खेत मजदूरों, बटाईदारों और वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहा है और आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा। लोगों को खेग्रामस की सदस्यता दिलाई सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने वासभूमि-आवास, राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, भूमि अधिकार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर आने वाले 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय घेराव कार्यक्रम को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीबों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को खेग्रामस की सदस्यता दिलाई गई। स्थानीय लोगों ने भी संगठन के आंदोलन और सदस्यता अभियान में रुचि दिखाते हुए अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles