Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में पुलिसकर्मी को थार ने मारी टक्कर:वाहन चेकिंग के दौरान मोरहाबादी में हुई घटना, जवान राजेश यादव गंभीर रूप से घायल


रांची में मंगलवार को मोरहाबादी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा थार ने लालपुर थाना के चालक राजेश यादव को टक्कर मार दी। इस घटना में राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना लालपुर थाना पुलिस द्वारा पार्क प्राइम होटल के पास चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान हुई। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे और संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज खंगाल रहे थे। इसी दौरान एक महिंद्रा थार वहां पहुंची। सिर में गंभीर चोटें आईं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने थार चालक को रुकने का इशारा किया। हालांकि, चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी। तेज रफ्तार थार सीधे पुलिसकर्मी राजेश यादव की ओर बढ़ी और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश यादव सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल राजेश यादव को संभाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपी चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है, ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुलिसकर्मी को वाहन से कुचलकर जान से मारने के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles