Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI की छापेमारी:सुबह 7 बजे से कार्रवाई जारी; 5.49 लाख नकद, 27 लाख के आभूषण बरामद


बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हाउसिंग कॉलोनी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने मंगलवार सुबह एक रिटायर्ड जीएसटी अधिकारी के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आवास संख्या-53 में रहने वाले शक्ति सिंह के घर पर की जा रही है। शक्ति सिंह बिहार में जीएसटी विभाग में पदस्थापित थे और लगभग दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, धनबाद और पटना से आई सात सदस्यीय सीबीआई टीम सुबह लगभग 7 बजे कार्रवाई के लिए पहुंची। प्रारंभ में टीम को घर के भीतर प्रवेश करने में कुछ कठिनाई हुई। पड़ोसी नंदन मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों को पहले अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने अपना पहचान पत्र और न्यायालय से जारी अधिकृत दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद उन्हें घर में प्रवेश मिला। सूत्रों के मुताबिक, टीम घर के प्रत्येक कमरे की गहन तलाशी ले रही है। नकदी, आभूषण और अन्य संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अब तक लगभग 5.49 रुपए लाख नकद और करीब 27 लाख रुपए मूल्य के आभूषण बरामद हुए हैं। इन आभूषणों में मांग टीका, अंगूठियां, कान की बालियां, लॉकेट और मोतियों की माला सहित अन्य कीमती सामान शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, सीबीआई के किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी के उद्देश्य या बरामदगी की पुष्टि नहीं की है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई बयान देने से इनकार किया। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी। इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे दिन कार्रवाई को लेकर विभिन्न चर्चाएं होती रहीं। सीबीआई की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles