Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News | Dhulu Mahto & Arup Chatterjee Face-off Over Nirsa Flyover

धनबाद के निरसा में एनएच-19 पर प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर को सियासी माहौल गरमा गया है। फ्लाईओवर के समर्थन और विरोध में भाजपा और माले ने अलग-अलग कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है, जिससे क्षेत्र में टकराव की आशंका बढ़ गई है।

.

भाजपा की ओर से सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में बेलचड़ी बंद पेट्रोल पंप से देवियाना गेट स्थित निर्माण स्थल तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

इसके बाद सभा का आयोजन भी होगा। भाजपा का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से एनएच-19 पर लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या में कमी आएगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

माले का विरोध, भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप

वहीं दूसरी ओर, निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में माले कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। माले की ओर से निरसा कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए देवियाना-गोपालगंज के बीच धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य में भारी अनियमितता, भ्रष्टाचार, अवैध बालू तस्करी और माफियाओं का हस्तक्षेप हो रहा है।

माले ने निर्माण कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। दोनों दलों के कार्यक्रम लगभग एक ही समय और एक ही मार्ग पर होने के कारण इलाके में राजनीतिक तनाव साफ देखा जा रहा है।

प्रशासन चौकस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए निरसा क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब खुद निरसा थाना पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। कई थानों की पुलिस फोर्स, वज्र वाहन, रबर बुलेट दस्ता, आंसू गैस टीम और लाठी पार्टी को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने दोनों कार्यक्रम स्थलों और रूट का निरीक्षण भी किया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने 100 से अधिक लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

——————————————–

इसे भी पढ़ें…

एलिवेटेड रोड निर्माण स्थल बनेगा सियासी अखाड़ा:कल निरसा में सांसद ढुलू करेंगे महाजुटान, विधायक अरुप का भी वहीं पदयात्रा

सांसद ढुलू महतो और विधायक अरुप चटर्जी के बीच निरसा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई अब सड़क तक पहुंच गई है। दोनों ने एक ही जगह और एक ही दिन 15 जुलाई को सड़क पर शक्ति प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

सांसद ने भाजपा और एटक कार्यकर्ताओं के साथ निरसा में जीटी रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण स्थल पर महाजुटान का ऐलान किया है। वे अरुप पर निर्माण में बाधक बनने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, विधायक ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के जरिए सांसद और उनके लोग अपनी जेबें भरना चाहते हैं। इसके खिलाफ भाकपा माले और बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले निर्माण स्थल तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी, ताकि निर्माण पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ हो सके। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles