भोजपुर में फायरिंग और मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार:पाटीदार को फंसाने के लिए खुद अपने हाथ में मारी थी गोली, देसी कट्टा बरामद

Date:


भोजपुर के के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फायरिंग और मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान अमरेंद्र कुमार सिंह के तौर पर हुई है। वारदात में इस्तेमाल कट्टा भी बरामद हुआ है। पाटीदार को फंसाने के लिए खुद अपने हाथ में गोली मारी थी। बुधवार की रात चासी गांव में नाली के पानी बहाने को लेकर 2 गुटों के बीच विवाद हुआ था। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए थे।
पानी बहाने को लेकर हुआ था विवाद गिरफ्तार आरोपित की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी पुलिस सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार सिंह के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि बुधवार की रात नाली में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए थे। खुद अपने हाथ में मारी थी गोली अमरेंद्र कुमार सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी थी, जबकि दूसरे पक्ष के उपेंद्र सिंह के पुत्र सोनू कुमार मारपीट में घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। नारायणपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान अमरेंद्र कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अपने बाएं हाथ में खुद गोली मारकर जख्मी होने की बात स्वीकार की। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज जख्मी सोनू कुमार के बयान पर अमरेंद्र कुमार सिंह, उसके पिता पुलिस सिंह समेत पांच लोगों को नामजद और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी ओर थाना में पदस्थापित एसआई कन्हैया कुमार के बयान पर अमरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ स्वयं को गोली मारने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp