Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में शराब को लेकर पुलिस की छापेमारी:10 गिरफ्तार, 138 लीटर शराब सहित 2 बाइक, एक साइकिल जब्त


पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में मद्यनिषेध विभाग और पुलिस अधिकारियों द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जुलाई 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत 138.550 लीटर शराब/बीयर बरामद की गई और 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान के दौरान दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की गई। मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री और सेवन के विरुद्ध यह कार्रवाई जिला के विभिन्न मद्यनिषेध थाना क्षेत्रों और समेकित जांच चौकियों पर की गई। दालकोला समेकित जांच चौकी (बायसी थाना क्षेत्र) पर सघन वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल 59.450 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। पहले मामले में 45.200 लीटर बीयर और विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। दूसरे मामले में 14.250 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इन दोनों मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(a) और 47 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी जांच चौकी पर धारा 37(1) के अंतर्गत पांच अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। सदर मद्यनिषेध थाना द्वारा भी दो अलग-अलग मामलों में कुल 78.600 लीटर विदेशी शराब/बीयर बरामद की गई। पहले मामले में 12.600 लीटर विदेशी शराब मिली, जबकि दूसरे मामले में 66.000 लीटर विदेशी बीयर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles