![]()
पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया-माटिहानामुख्य मार्ग पर भूतिया पंचायत के गड़गड़िया के बुधवार को अचानक हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। इधर, युवकों ने हाथियों के नजदीक पहुंच कर उनका वीडियो बनाया और शोर मचा जंगल में खदेड़ दिया। युवकों की यह हरकत खतरनाक साबित हो सकता था। हाथियों के झुंड में एक छोटा बच्चा भी है। ऐसे में युवकों का उनके पास जाना हाथियों को आक्रोशित कर सकता था। देखिए कुछ तस्वीरें… कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित रही वहीं, हाथियों के सड़क पर होने के कारण कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित रही और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झुंड में तीन वयस्क और एक बच्चा हाथी शामिल है। लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को सड़क से हटाकर पास के जंगल की ओर खदेड़ दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इधर, हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। हालांकि वन्यजीव विशेषज्ञ ऐसे मामलों में लोगों से हाथियों के पास न जाने और उन्हें उकसाने से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे जान-माल का खतरा बढ़ सकता है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और स्वयं उन्हें भगाने का प्रयास न करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

