Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:8 मिनट में चोरी के दो मोबाइल बरामद, एक आरोपी दबोचा, पुलिस का अभियान जारी


खगड़िया पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की। महेशखुंट थाना पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और मिस फायर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पसराहा थाना क्षेत्र में डायल-112 की टीम ने महज आठ मिनट के भीतर चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद कर एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, महेशखुंट थाना क्षेत्र के मदलय गांव में एक युवक द्वारा अवैध हथियार लहराने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसने सूचना का सत्यापन कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। एक मिस फायर कारतूस बरामद किया गया
गिरफ्तार युवक की पहचान प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक मिस फायर कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में महेशखुंट थाना में कांड संख्या 131/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दूसरी घटना में, पसराहा थाना क्षेत्र के दिना चकला गांव में देर रात मोबाइल चोरी की सूचना मिलते ही डायल-112 की ईआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ मिनट के भीतर चोरी के दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इस दौरान अंकित कुमार, पिता प्रमोद कुमार, निवासी दिना चकला, को गिरफ्तार कर पसराहा थाना के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित से लिखित आवेदन लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles