Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में 7 वर्षीय बालक से अप्राकृतिक यौनाचार मामला:मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद दो आरोपी पकड़े गए, किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया


बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को महज एक किलोमीटर की दूरी पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक गांव में सात वर्षीय मासूम बालक के साथ दो लड़कों ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। मामले पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया और पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया। आम चुनने गया था बच्चा शिकायत के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले बच्चा गांव में आम चुनने गया था। इसी दौरान गांव के ही दो लड़कों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने मासूम के साथ क्रूरतापूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से मासूम बुरी तरह डरा हुआ था और उसके प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द था, लेकिन जब उसने स्कूल जाने से साफ मना कर दिया तो मां को संदेह हुआ। जब मासूम की मां ने कड़ाई से पूछताछ की तब मासूम ने सहमे हुए पूरी बात सुनाई। पीड़ित बच्चे की मां का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन या शिक्षकों की ओर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। मां ने कसमार थाने में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि मामले में शामिल दोनों विधि-विरुद्ध किशोरों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों किशोरों की काउंसलिंग कराई गई, ताकि उनके व्यवहार और मानसिक स्थिति का आकलन किया जा सके। इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों को बाल सुधार गृह (बाल गृह) भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles