Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया के कुर्साकांटा में 325KG गांजा पकड़ा:स्कॉर्पियो समेत 1 तस्कर अरेस्ट,


अररिया के कुर्साकांटा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 325 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जबकि एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि कुर्साकांटा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, थाना क्षेत्र से होकर बड़ी मात्रा में अवैध गांजा की खेप गुजरने वाली थी। सूचना के बाद जांच अभियान शुरू सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया। कुर्साकांटा बाजार स्थित स्टैंड चौक के पास कुआड़ी की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR11BT7637 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक स्कॉर्पियो छोड़कर भागने लगा। हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। सफेद प्लास्टिक से 9 बोरो गांजा मिला इसके बाद स्कॉर्पियो की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे सफेद रंग के प्लास्टिक के नौ बोरों से गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्त सामग्री का वजन कराया, जो कुल 325 किलोग्राम निकला। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ, स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 120/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ बोले- मामले की जांच की जा रही गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले के फल्का बाजार, वार्ड संख्या-11 निवासी मोहम्मद लहरी के पुत्र मोहम्मद समीम के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles