Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में कोयला मालगाड़ी से उठा धुआं:बड़काकाना से बिहार के बाढ़ जा रही थी मालगाड़ी, अग्निशमन ने आग पा पाया काबू


कोडरमा रेलवे स्टेशन पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लूप लाइन में खड़ी कोयला लदी एक मालगाड़ी के डिब्बे से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना धनबाद-गया रेल खंड पर हुई। जहां बड़काकाना से कोयला लोड कर बिहार के बाढ़ स्थित एनटीपीसी जा रही मालगाड़ी को स्टेशन पर रोका गया था। कुछ ही देर बाद एक डिब्बे से धुआं निकलते देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर हलचल तेज हो गई। स्थिति को संभालने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आधे घंटे तक करना पड़ा इंतजार घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग को बुलाया और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन ट्रेन के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन चालू होने के कारण दमकल कर्मियों को तुरंत कार्रवाई शुरू करने में परेशानी हुई। सुरक्षा कारणों से उन्हें करीब आधे घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उस समय कई विशेष और मुख्य ट्रेनें आसपास के स्टेशनों और घाट सेक्शन से गुजर रही थीं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित करने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता। इसी वजह से लाइन काटने में देरी हुई। सतर्कता से टला बड़ा खतरा जैसे ही बिजली लाइन को बंद किया गया, अग्निशमन विभाग के कर्मी तुरंत सक्रिय हो गए। वे डिब्बे पर चढ़े और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद धुएं पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई। किसी तरह की बड़ी आग या विस्फोट की घटना नहीं हुई। रेलवे और अग्निशमन विभाग की तत्परता से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। घटना के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आग कैसे लगी इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles