Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Latehar Road Accident | Truck Collides With Bike, Two Killed

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में आज भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर शिव टोली के समीप हुआ। जहां बेकाबू ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बाइक सवार दोनों के ऊपर पलट गया, जिससे वे ट्रक के नीचे दब गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।

बाइक से लातेहार जा रहे थे दोनों

मृतकों की पहचान टिंकू भुइयां (34) और उनके साले मिथुन भुइयां (14) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही मोटरसाइकिल से लातेहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डालटनगंज से रांची की ओर जा रहे 407 ट्रक (संख्या JH13E-0394) ने चंदवा की ओर से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टिंकू भुइयां रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर, बुकबुका के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम नरेश भुइयां है। वहीं मिथुन भुइयां कुडू थाना क्षेत्र के सलगी, चापी गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच जीजा-साले का रिश्ता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा ले जाया गया।

हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा ले जाया गया।

पुलिस ने ट्रक जब्त किया, फरार चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles