![]()
बोकारो में पिंड्राजोरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सफेद महिंद्रा XUV 500 गाड़ी से 45 कार्टन में रखी 1080 कैन हेवर्ड्स 5000 बीयर पकड़ी है। पुलिस ने शराब के साथ गाड़ी भी जब्त कर ली है। इस मामले में गाड़ी मालिक, ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को खबर मिली थी कि पश्चिम बंगाल से चास की तरफ एक महिंद्रा XUV 500 गाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस जानकारी के बाद पिंड्राजोरा पुलिस ने चास कॉलेज के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। ड्राइवर ने पुलिस का नाका तोड़ दिया तभी एक संदिग्ध XUV 500 वहां पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने पुलिस का नाका तोड़ दिया और तेजी से गाड़ी भगाकर ले गया। इसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद XUV 500 को सेक्टर-12 थाना इलाके के बिरसा बासा के पास रोक ली गई। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 45 कार्टन में बीयर की 1080 केन मिलीं। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि अवैध शराब की जानकारी मिलने के बाद ही गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। ड्राइवर ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा करके गाड़ी को पकड़ लिया। पकड़ी गई बीयर और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पिंड्राजोरा थाने में केस नंबर 109/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गाड़ी के मालिक, ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे चास में किसे पहुंचाया जाना था।
नाका तोड़कर भाग रही XUV से 1080 केन बीयर बरामद:तीन लोगों पर केस दर्ज, वाहन भी जब्त; गाड़ी चेकिंग के दौरान की गई कार्रवाई
