![]()
बेखौफ दरिंदों ने एक बार फिर एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। रातू इलाके में ब्रजपुर ईंट भट्ठे के पास एक जर्जर मकान में नौ युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 12 जुलाई की रात की है। पीड़िता ने 14 जुलाई को रातू थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। खूंटी जिले की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल तुपुदाना इलाके में रहती है। पैसे देकर अस्मत का सौदा करने की भी कोशिश की
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के अगले दिन 13 जुलाई को आरोपियों ने मामला दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। फिर रुपए का लालच देकर समझौता करने की कोशिश की, लेकिन उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
