Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में निकली 74वीं जगन्नाथ रथ यात्रा:जगह-जगह भगवान पर पुष्प वर्षा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; 'जय जगन्नाथ' का जयघोष


कटिहार नगर निगम क्षेत्र के बरमसिया जगन्नाथ पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर से इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। यह 74 वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच भाग लिया। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान थीं। पूरे रास्ते ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… यह रथयात्रा बरमसिया जगन्नाथ पुरी मंदिर से शुरू होकर जेपी चौक, शहीद चौक, सदर अस्पताल रोड और कालीबाड़ी रोड होते हुए यज्ञशाला मैदान पहुंची। वहां यज्ञशाला मंदिर के विद्वान पुजारी ने भगवान जगन्नाथ की विशेष महाआरती की। इसके बाद रथयात्रा शिव मंदिर चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक और हरदयाल चौक से होते हुए सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर पहुंची। यहां भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का अभिनंदन किया और प्रसाद वितरण किया। प्रशासन द्वारा रथयात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयोजन समिति के सचिव अरविंद यादव ने बताया कि 74 वर्षों से लगातार निकल रही यह रथयात्रा कटिहार की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बन चुकी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles