Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निरसा नवोदय विद्यालय में छात्र से क्रूरतापूर्ण बर्ताव:साढ़े तीन घंटे तक पांच सीनियर्स व सहपाठियों ने की मारपीट, जख्मों पर नमक रगड़ा


धनबाद स्थित निरसा के बेनागोड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वीभत्स तरीके से एक छात्र की पिटाई हुई है। दसवीं कक्षा के 16 साल के एक छात्र को सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे पांच सीनियर्स व सहपाठियों ने मिलकर पैसों के विवाद में बंधक बना लिया। फिर पीड़ित छात्र के कपड़े खुलवाए और हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बेल्टों से बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने पीड़ित से जबरन पुशअप्स करवाए। अंत में उसकी जख्मी पीठ पर नमक रगड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो बनाया और बाद में अपने ग्रुप में वायरल कर दिया। वार्डन की भूमिका पर गंभीर सवाल इस वारदात के बाद बेहद खौफजदा हो चुका छात्र दो दिन तक खामोश रहा, लेकिन हालत बिगड़ने पर बुधवार को उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाजरत है। इस घटना ने नवोदय विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त और वार्डन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। पीड़ित छात्र का अस्पताल में बयान दर्ज
वहीं सूचना मिलने के बाद निरसा पुलिस विद्यालय पहुंची। पुलिस ने स्कूल से एक मोबाइल जब्त किया है। गुरुवार की रात सरायढेला पुलिस ने पीड़ित छात्र का अस्पताल में बयान दर्ज किया है। पीड़ित छात्र बरवाअड्डा के नगरकियारी का रहने वाला है और इसी साल विद्यालय में दाखिला लिया था।
आरोपियों ने ही बनाया वीडियो, ग्रुप में वायरल भी किया
पीड़ित के साथ हुआ सलूक मोबाइल से बने 8:46 मिनट का वीडियो में कैद है। वीडियो में पीड़ित छात्र केवल अंडरवियर में दिख रहा है। आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर रखा है। चार के हाथ में बेल्ट दिखाई दे रहे हैं। वे पीड़ित छात्र को पेट के बल लिटा कर बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं। उसे बिठा कर पानी पिलाते हैं। फिर पुशअप्स करने को कहते हैं। बेल्ट से पीटने के बाद इसके बाद सामने नमक लाकर रखते हैं, जिसे उनके जख्मों पर रगड़ देते हैं। पीड़ित छात्र के पीठ और जांघ पर चोट के 40 से अधिक निशान हैं। पीठ पर एक स्थान पर कटा हुआ लंबा निशान भी है।
2 हजार रु. के विवाद पर दरिंदगी
विवाद का कारण 2 हजार रुपए है। पीड़ित के मुताबिक मंगलवार की रात डेढ़ बजे आरोपी आए। पहले उसके हाथ बांध दिए। मोबाइल में अंगूठा लगवा कर पैसा ट्रांसफर कर लिया। रात डेढ़ बजे से सुबह पांच बजे तक उसे पीटते रहे। इस दौरान आरोपियों ने कई वीडियो बनाए। साथ ही धमकी दी कि स्कूल प्रबंधन अथवा परिवार को जानकारी देने पर उसकी हत्या कर देंगे। आरोपियों ने निगरानी के लिए एक छात्र को पीड़ित के पीछे लगा दिया। हालांकि मौका मिलने पर पीड़ित ने एक दूसरे सहपाठी के मोबाइल से पिता को मारपीट होने की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। -सीके यादव, विद्यालय प्रबंधक मामला काफी गंभीर है। पीड़ित का बयान दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायत के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन से भी मामले में पूछताछ की जाएगी। -लिलेश्वर महतो, एसडीपीओ, निरसा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles