Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चंदेश्वर कुमार का शव सऊदी अरब में अटका:भारत लाने के लिए परिजन लगा रहे गुहार, डीसी कार्यालय के जन शिकायत में आवेदन दिया


धनबाद जिले के सिंदरी मनोहर टांड़ निवासी 40 वर्षीय चंदेश्वर कुमार का शव सऊदी अरब के जेद्दा में है। परिजन शव को भारत लाने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन एडी कोड नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया में बाधा आ रही है। परिवार 12 फरवरी को मौत की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रयासरत है। चंदेश्वर कुमार 24 जुलाई को नौकरी के लिए सऊदी अरब के जेद्दा गए थे। वह अल जमील मेटल वर्क्स फैक्ट्री में कार्यरत थे। उन्हें 10 फरवरी को सिंदरी लौटना था और इसके लिए फ्लाइट टिकट भी बुक थी। उसी दिन परिजनों से उनकी फोन पर बात हुई, जिसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। लगातार संपर्क के प्रयासों के बीच, 12 फरवरी को परिजनों को जेद्दा से उनका डेथ सर्टिफिकेट मिला। कंपनी के प्रतिनिधियों से बात करने पर उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई। चंदेश्वर के भांजे साहिल शव को सऊदी से भारत लाने के लिए आवश्यक एडी कोड की व्यवस्था में लगे हैं। सऊदी अरब से एडी कोड की मांग की गई है ताकि शव को भारत भेजा जा सके। साहिल ने पहले सिंदरी शाखा के बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि यह सुविधा वहां उपलब्ध नहीं है और एसबीआई जाने की सलाह दी गई। मुख्य शाखा में सेमी ब्रांच जाने को कहा गया इसके बाद वह एसबीआई सिंदरी शाखा पहुंचे, जहां से उन्हें धनबाद मुख्य शाखा भेजा गया। मुख्य शाखा में उन्हें सेमी ब्रांच जाने को कहा गया। सेमी ब्रांच ने आवेदन सिंदरी शाखा से फॉरवर्ड कराने की बात कही, लेकिन सिंदरी शाखा ने स्पष्ट किया कि उनके पास यह सुविधा नहीं है। लगातार चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिलने से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आखिरकार, साहिल ने धनबाद डीसी कार्यालय पहुंचकर जन शिकायत में आवेदन दिया और शव को जल्द भारत लाने की गुहार लगाई। इस मामले में धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि एडी कोड तत्काल उपलब्ध कराकर शव को लाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। लेबर ऑफिस से भी बात की गई है ताकि परिजनों को जल्द राहत मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles