Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग से दोस्ती कर किया रेप, ब्लैकमेल भी किया:गुमला में आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था


गुमला जिले में एक युवक पर नाबालिग लड़की से दोस्ती कर ब्लैकमेल, लाखों की वसूली और दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रभास्कर कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जब पीड़िता 17 साल की थी, तब आरोपी से उसकी पहचान हुई। आरोपी ने सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ाया। बाद में उसे डरा-धमकाकर और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 15-17 लाख रुपए वसूले। शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो किया रिकॉर्ड पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाता था, जिसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह दोबारा संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश भी की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में डिजिटल सबूत, बैंक लेनदेन और अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles