Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में हथियारों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार:लेवी वसूलने के लिए कर रहा था रेकी, राहुल दुबे गैंग से भी जुड़े हैं तार


चतरा पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के एक समर्थक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने उसे चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग से पकड़ा। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि 11 अक्टूबर को साई नाथ लाइन होटल के पास एक हथियारबंद संदिग्ध के घूमने की खबर मिली थी। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा गांव निवासी 40 वर्षीय मुकेश गंझू के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर गोलियां और 2 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुकेश गंझू लेवी वसूलने के लिए रेकी कर रहा था और उसके तार कुख्यात राहुल दुबे गैंग से भी जुड़े हैं। उग्रवादियों के लिए हथियार छिपाकर रख रहा था कड़ी पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एसपी ने बताया कि मुकेश गंझू पिछले छह महीनों से टीएसपीसी उग्रवादियों के लिए हथियार छिपाकर रख रहा था। उसे यह हथियार एक उग्रवादी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दिए थे। मौत का खौफ दिखाकर लेवी वसूलने के लिए वह लगातार शहर और आसपास के इलाकों की रेकी कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कुख्यात राहुल दुबे गैंग के गुर्गों और अन्य आपराधिक गिरोहों के भी सीधे संपर्क में था। इस गिरफ्तारी से चतरा पुलिस को आपराधिक नेटवर्क की कई अहम कड़ियां हाथ लगी हैं, जिन्हें अब गहराई से खंगाला जा रहा है। सदर थाने में आरोपी मुकेश गंझू के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं (कांड संख्या 421/2026) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles