Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में 13 अक्टूबर को जॉब कैंप:क्वालिटी इंस्पेक्टर के 22 पदों पर भर्ती, 18 हजार रुपए वेतन, दिल्ली-NCR समेत 3 जगहों पर मिलेगी नौकरी


बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 13 अक्टूबर 2026 को जॉब कैंप लगेगा। जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से आयोजित इस कैंप में SRVT Global Talentise Pvt. Ltd. कंपनी क्वालिटी इंस्पेक्टर इंजीनियर के 22 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। ITI, डिप्लोमा और बीटेक वाले कर सकते हैं आवेदन इन पदों के लिए ITI, डिप्लोमा या बीटेक की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को NCR दिल्ली, पुणे और गुजरात में काम करना होगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लगेगा कैंप जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर, ITI मैदान, बक्सर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। कैंप में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। रजिस्ट्रेशन के साथ बायोडाटा और आधार कार्ड जरूरी कैंप में शामिल होने के लिए जिला नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। अभ्यर्थी नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंप में बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles