Sunday, July 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अमूल का सबसे बड़ा दही प्लांट बंगाल में : शाह आज रखेंगे नींव

अमूल का सबसे बड़ा दही प्लांट बंगाल में : शाह आज रखेंगे नींव

White Revolution 2.0: पश्चिम बंगाल में श्वेत क्रांति (White Revolution) को नया आयाम देने के लिए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार (19 जुलाई 2026) को कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में एक ऐतिहासिक परियोजना की आधारशिला रखेंगे. अमूल बंगाल डेरी परियोजना के तहत कोलकाता में दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र (World’s Largest Curd Production Plant) का भूमिपूजन किया जायेगा. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सहित सहकारिता क्षेत्र के कई दिग्गज और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे.

हावड़ा फूड पार्क में लगेगा संयंत्र, हर दिन 30 लाख लीटर दूध का होगा प्रसंस्करण

सहकारिता मंत्रालय के मुताबिक, अमूल (Amul) राज्य के हावड़ा फूड पार्क में लगभग 700 करोड़ रुपए के भारी-भरकम निवेश के साथ इस महत्वाकांक्षी ‘अमूल बंगाल डेरी परियोजना’ की शुरुआत कर रहा है. संयंत्र अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा और इसकी क्षमताएं इस प्रकार होंगी.

  • दूध प्रसंस्करण : परियोजना के पूरी तरह तैयार हो जाने पर यहां रोजाना लगभग 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जा सकेगा.
  • दही का रिकॉर्ड उत्पादन : इस मेगा प्लांट में प्रतिदिन करीब 1,000 टन (10 लाख किलोग्राम) दही और अन्य किण्वित (कल्चर्ड) दुग्ध उत्पाद तैयार किये जायेंगे, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा दही संयंत्र बनायेंगे.
  • अन्य दुग्ध उत्पाद : इसके अलावा यहां हर दिन 10 लाख लीटर पैकेज्ड दूध, 2 लाख लीटर यूएचटी दूध, 1 लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन पनीर, 10 टन घी, 10 टन पारंपरिक मिठाइयां और 2.5 लाख पैक फ्लेवर्ड मिल्क का उत्पादन भी किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: सिलीगुड़ी के पास BSF चौकी पहुंचे अमित शाह, सीमा सुरक्षा की समीक्षा और ‘चिकन नेक’ पर किया महामंथन

1.25 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ

पश्चिम बंगाल में अमूल का नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है. वर्तमान में राज्य के 1.25 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक किसान अमूल के सहकारी नेटवर्क से सीधे जुड़े हुए हैं. इनमें 30,000 से अधिक महिला किसान हैं. इस सशक्त नेटवर्क के जरिये राज्य से रोजाना करीब 9 लाख लीटर दूध की खरीद की जा रही है, जिसे इस नये प्लांट के आने के बाद और विस्तार मिलेगा.

ये भी पढ़ें: अमित शाह की बंगाल यात्रा का मकसद!

‘श्वेत क्रांति 2.0’ और डिजिटल सहकारिता की शुरुआत

अपने इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राज्य को कई अन्य डिजिटल और ढांचागत सौगातें भी देंगे.

  • पंजीकरण प्रमाणपत्र : अमित शाह ‘श्वेत क्रांति 2.0’ के तहत राज्य में नवगठित 200 से अधिक डेरी सहकारी समितियों और 11 बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों में से चुनिंदा समितियों को प्रतीकात्मक रूप से पंजीकरण प्रमाणपत्र सौंपेंगे.
  • e-RCS पोर्टल लांच : बंगाल में सहकारी समितियों के निबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय के कामकाज को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए विकसित किये गये ‘ई-आरसीएस पोर्टल’ (e-RCS Portal) की शुरुआत की जायेगी.
  • गोदामों की सौगात : अमित शाह राज्य के 10 अलग-अलग जिलों में कुल 1,400 मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता वाले 14 नये गोदामों की भी आधारशिला रखेंगे.

भारत टैक्सी के साथ होगा एमओयू

इसके साथ ही, कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और ‘भारत टैक्सी’ के बीच राज्य में ट्रांसपोर्ट व आवागमन सेवाओं के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles