Sunday, July 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में संदिग्ध हालत में डेयरी संचालक की मौत:बकाया 500 रुपए को लेकर ववाद हुआ था; मारपीट के बाद जहरीला पदार्ख खिलाने का आरोप


भोजपुर में संदिग्ध हालत में डेयरी संचालक की मौत हो गई है। मुंह से झाग निकल रहा था। दाहिने पैर पर जख्म और सीने पर काला निशान मिला है। परिजनों ने मारपीट के बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। घटना तीयर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव की है। सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ पंकज मिश्रा और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंची। मृतक की पहचान हीरालाल सिंह उर्फ हरी नारायण सिंह के पुत्र राजाबाबू उर्फ अलबेला(25) के तौर पर हुई है। अपने गांव में ही डेयरी चलाते थे। ‘पैसे को लेकर विवाद हुआ था’ मृतक के बड़े भाई हरखेन कुमार उर्फ रौशन ने बताया कि खाना खाने के बाद रात 9 बजे के करीब सोने के लिए दलान पर चले गए। कुछ देर बाद एक आदमी दूध लेना पहुंचा। जगाने पर कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां मृत अवस्था में पड़े थे। गांव के ही रमेश यादव और कृष्णा यादव के पास दूध का 500 रुपए बकाया था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। रमेश यादव ने एक दिन पहले कहा था कि तुम्हें मेरा बड़ा भाई मारने के लिए खोज रहा है। हत्या की जताई आशंका हरखेन कुमार ने कृष्णा यादव-रमेश यादव सहित अन्य लोगों पर मारपीट और जहरीला पदार्थ खिलाकर अपने भाई की हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतक 9 भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां मानती देवी, पांच भाई हरेंद्र कुमार बादल, अरविंद कुमार बसेरा, अनिल कुमार अकेला, अखिलेश कुमार निराला, हरखेन कुमार रौशन और तीन बहन नीलम देवी, नीलू देवी, मीरा देवी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles