Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Gen-Z Voices Demand Better Bihar Education

‘हम विदेश को देखते हैं और चाहते हैं कि उसकी बराबरी करें, लेकिन नहीं कर पाते हैं। क्योंकि ये पांचवीं-छठी फेल से हमारा राज्य चलने वाला नहीं है। एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही राज्य को अच्छे से चला सकता है।’

.

यह कहना है रविवार को AISA की ओर से छात्र युवा संसद ‘बिहार में गूंजेगी Gen-Z की आवाज’ कार्यक्रम में आई एक छात्रा की।

दरअसल, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्रों के मुद्दों को लेकर रविवार को पटना में छात्र युवा संसद का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों से करीब 5000 छात्र पहुंचे। छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। कई छात्रों ने मुख्यमंत्री सम्राट सरकार की नीतियों पर भी तीखी टिप्पणी की।

छात्रों ने कहा, ‘सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की व्यवस्था को बर्बाद कर रहे हैं। वह कठपुतली की तरह हैं, उन्हें इस्तीफा दे देनी चाहिए।’ तो कुछ ने कहा, ‘स्कूलों को भगवा रंग में रंगने से फैसिलिटी नहीं मिल जाएगी।’

‘बिहार में गूंजेगी Gen-Z की आवाज’ कार्यक्रम में शामिल 38 जिलों से आए छात्रों ने क्या कहा? पढ़िए यह रिपोर्ट…

‘पांचवीं-छठी फेल से हमारा राज्य नहीं चलने वाला’- खुशी कुमारी

छात्रों का कहना है कि बिहार में शिक्षा और रोजगार के अवसरों की कमी के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को स्कूल-कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के साथ उनमें शिक्षक, प्रोफेसर और जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करानी चाहिए।

छात्रा खुशी ने कहा, ‘जो बच्चे कॉलेज में पढ़ रहे हैं, सिर्फ उन्हें पढ़ना नहीं चाहिए, बल्कि उनको भी आगे आकर अपनी आवाज उठाना चाहिए। ये सरकार जिस तरीके से हम लोग पर ज़्यादती कर रही है, उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हो गया है, क्योंकि अगर हम नहीं आवाज उठायेंगे तो हमारे लिए खड़ा होने वाला कोई नहीं है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों में जागरूकता की कमी है। वह बिना सोचे समझे वोट करते हैं। वह नहीं समझते कि वोट ही एक ऐसी चीज है जो हमारे जीवन को सुधार सकता है।’

सिस्टम में बैठे लोग अपनी जेब भरने के लिए काम कर रहे- खुशी कुमारी

खुशी ने आगे कहा, ‘हम देख रहे हैं कि जंतर मंतर पर जो ज़्यादती की गई। जो स्टूडेंट्स हैं, उन पर ही लाठी चार्ज किया गया, उन पर ही आंसू गैस के गोले बरसाए गए, बेरहमी से मारा गया, पेलेट गन चलाया गया। उसे देखकर आज पूरा देश झकझोर सा गया है। ये सभी देश के बच्चे हैं, कोई बाहर से आये हुए गुंडे-मवाली या फिर कोई आतंकवादी नहीं हैं।’

सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की व्यवस्था को बर्बाद कर रहे- नवीन कुमार

बिहार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र नवीन कुमार ने कहा, ‘सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की व्यवस्था को काफी नीचे ले जा रहे हैं, उसे बर्बाद कर रहे हैं। सम्राट चौधरी से वह व्यवस्थाएं संभल नहीं रही है।’

नवीन आगे कहते हैं, ‘सम्राट चौधरी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। जिस दिन युवा जाग गया, उस दिन वह कुछ नहीं कर पाएंगे। सम्राट चौधरी तो एक कठपुतली की तरह सरकार में आए हैं। अगर आप काम नहीं करिएगा तो आपका भी दूसरे राज्यों के जैसा हाल होगा।’

धांधली के बावजूद बिहार की शिक्षा व्यवस्था नहीं बदल रही-

उछात्र नवीन कुमार ने आगे कहा, ‘हम सम्राट चौधरी से यही कहेंगे कि शिक्षा रोजगार उन्मुखी होनी चाहिए, ताकि जो भी बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। उन्हें अपनी डिग्री हासिल करते ही रोजगार मिले। सम्राट चौधरी के द्वारा कहा गया था जब हम सरकार में आएंगे तो हम 1-1 चीज ठीक करेंगे लेकिन यह धरातल पे नहीं दिख रहा है।’

अपने हक के लिए छात्र लड़ते रहेंगे, भले ही जेल जाना पड़े- आदर्श

बिहार के बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र आदर्श ने कहा, ‘हम अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। मैं यही कहूंगा की लड़ाई तो लड़ना पड़ेगा, भले ही इसके लिए हमें जेल जाना पड़े।’ यह फांसीवादी सरकार है, हिटलर वाला रवैया अपना रही है। हम भी अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे।’

धरनास्थल पर छात्र आतंकवादी मुद्दा लेकर नहीं बैठे हैं-

छात्र आदर्श ने कहा, ‘हम डेमोक्रेसी वाले देश से आते हैं। मगर आज हम देख रहे है कि जो कोई शिक्षा के लिए लड़ रहा है, उस पर FIR कर दिया जा रहा है या फिर जेल में डाल दिया जा रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आज अगर कोई गर्दनीबाग में बैठा है तो क्यों बैठा है? वह कोई आतंकवादी मुद्दा लेकर तो नहीं आया है। शिक्षा पहला चरण होता है, जिससे कोई भी व्यक्ति आगे बढ़ता है। आज हम देख रहे हैं, कस्बों में कैसे लोग नहीं पढ़ पा रहे है। आज़ादी के इतने सल बाद भी उन तक शिक्षा नहीं पहुंच पा रही है।’

स्कूलों को भगवा रंगने से फैसिलिटी नहीं मिल जाएगी- आशीष

छात्र आशीष ने भाजपा आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये भाजपा और आरएसएस की बिहार मॉडल है। शिक्षा पर हमला, जो छात्र प्रोटेस्ट करते हैं उन पर FIR, यह बिहार में लगातार बढ़ रहा है। ये सरकार मेहनतकश लोगों के लिए नहीं, बल्कि कॉरपोरेट और पैसे वाले लोगों के लिए है। इसके लिए भी हम छात्र एकजुट हो रहे हैं।’

बिहार में GEN Z चुनौतियों के दौर में जी रहा- अदिति

छात्रा अदिति ने कहा, ‘बिहार में GEN Z चुनौतियों के दौर में जी रहा है। जहां न शिक्षा है, न रोजगार है। जो मेहनत करने वाले छात्र हैं, उनके लिए हर दिन ये लड़ाई मुश्किल होती जा रही है। जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, सामाजिक रूप से पिछड़े हैं, उनके लिए यह लड़ाई बहुत मुश्किल होती जा रही है।’

ऐसी सरकार से लड़ाई, जहां महिलाओं को बात रखने का स्पेस नहीं – अदिति

छात्रा अदिति ने कहा, ‘यूजीसी लागू नहीं किया जा रहा, परीक्षाएं नहीं हो जा रही। 70वीं बीपीएससी में धांधली हुई। सम्राट चौधरी की इस पर कोई जवाबदेही नहीं है।

अदिति ने आगे कहा, ‘ऐसी सरकार से हमारी लड़ाई है, जहां महिलाओं को समाज में आकर अपनी बात रखने का स्पेस नहीं है।’

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles