Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू:250 खिलाड़ियों ने लिया भाग, चयनित मोतिहारी राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में जाएंगे


शेखपुरा में रविवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला शिक्षण केंद्र की निर्देशिका सिस्टर मैरी उदय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए ताइक्वांडो को युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक प्रभावी माध्यम बताया। जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमर कुमार ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मोतिहारी में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उद्घाटन समारोह में सचिन सौरव, राखी सिंह, पार्वती कुमारी, अनिल कुमार, विशाल सर, गौरव कुमार, विनय कुमार और अरुणीमा सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles