Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नशाखोरी पर एसएसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश:भागलपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की


भागलपुर पुलिस ने आज रसूलपुर थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। एसएसपी प्रमोद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। साथ ही नागरिकों की समस्याओं को सुनना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। इस जनसंवाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। लोगों ने भूमि विवाद, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशाखोरी, अवैध गतिविधियों, स्थानीय अपराध नियंत्रण और थाना स्तर पर लंबित मामलों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उपस्थित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इन मामलों पर कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग की। पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एसएसपी प्रमोद यादव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार पुलिस आम जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस-जन सहयोग से ही एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।। एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर दें और अफवाहों से बचें। इस अवसर पर रसूलपुर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग और मजबूत हो सके

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles