Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में बांस चोरी के संदेह में युवक की हत्या:पीट-पीटकर किया था जख्मी, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ दम


कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर पंचायत के डोंगोडीह गांव में बांस चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 30 वर्षीय मृतक की पहचान ध्रुव साव के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम को हुई, जिसके बाद इलाज के दौरान सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई। मुखिया बेदु साव ने बताया कि ध्रुव साव अपने घर में मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पड़ोसी मोहन साव के घर से दो बांस लिए थे। काम पूरा होने के बाद रविवार शाम को ध्रुव उन बांसों को वापस मोहन साव के यहां पहुंचाने गया। मोहन साव और उनके बेटों ने ध्रुव को बांस रखते हुए देखा। उन्होंने ध्रुव पर बांस चोरी करने का आरोप लगाया। ध्रुव ने बताया कि उसने चोरी नहीं की थी, बल्कि मोहन साव को बताकर काम के लिए बांस लिए थे और अब वह उन्हें वापस रखने आया है। मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया हालांकि, मोहन और उनके बेटों ने उसकी बात नहीं सुनी और वहां रखे बांस के छोटे टुकड़ों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मोहन साव और उनके बेटों ने ध्रुव की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर ध्रुव के परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ध्रुव को सदर अस्पताल कोडरमा ले गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ध्रुव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया। सोमवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, मौत की खबर मिलते ही मोहन साव और उसका पूरा परिवार घर से फरार है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद नवलशाही थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इस घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस महेश साव और उसके परिवार की तलाश में जुट गई है। नवलशाही थाना प्रभारी सुमन यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिसकर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। घटना की जानकारी ली जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles