Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंककर्मी, उनकी पत्नी की हत्या:बुजुर्ग के शरीर पर चाकू गोदने के निशान, महिला का गला घोंटा; सीसीटीवी में बेटे ने देखी गड़बड़ी

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में सोमवार की देर शाम एक रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान हैं, जबकि मकान के थर्ड फ्लोर पर उनकी पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब बेंगलुरु में रह रहे बेटे ने घर के सीसीटीवी में गड़बड़ी देखी। दंपती के बेटे ने तत्काल पड़ोसी को कॉल कर घर जाने को कहा। जब पड़ोसी दंपती के घर आया तो हत्या की जानकारी हुई। घटना रामबाग इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस और सीनियर अधिकारियों की टीम तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने इस पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। मृत रिटायर्ड बैंककर्मी की पहचान अशोक कुंवर जबकि उनकी पत्नी की पहचान नीलम कुंवर के रूप में की गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर अलग-अलग फ्लोर पर डबल मर्डर को अंजाम दिया। अशोक कुमार की फर्स्ट फ्लोर पर जबकि उनकी पत्नी की सेकेंड फ्लोर पर हत्या की गई है। महिला के शरीर पर भी खून मिला है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, एफएसएल और डॉग स्क्वाड को बुलाया पड़ोसी ने जब दोनों की डेडबॉडी देखी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और कागजी प्रक्रिया में जुट गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी खुद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सिटी एसपी ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट का विरोध या संपत्ति विवाद समेत सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है। आसपास के इलाकों और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों के आने-जाने के मार्ग और उनकी पहचान का सुराग मिल सके। शहर के बीचों-बीच स्थित रिहायशी इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। वही पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles