Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में अगले 7 दिन का मौसम : भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

बंगाल में अगले 7 दिन का मौसम : भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

West Bengal Weather Next 7 Days: पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून और चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, अलीपुर (कोलकाता) ने सोमवार को स्पेशल बुलेटिन जारी कर राज्य के लिए अगले 7 दिनों का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि उत्तरी झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और वहां से त्रिपुरा तक जा रही ट्रफ लाइन के कारण उत्तर और दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

उत्तर बंगाल : अगले 24 घंटे भारी आफत, फिर मिलेगी राहत

उत्तर बंगाल के जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटों तक काफी तीव्र रहेगा. इसके बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की उम्मीद है.

  • 20 जुलाई को जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर) होने की अत्यधिक संभावना है. इसके अलावा उत्तर बंगाल के बाकी जिलों में भी एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) और सभी जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट है.
  • 21 जुलाई को जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) जारी रहेगी. मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. 22 जुलाई : मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी.
  • 23 से 26 जुलाई को पूरे उत्तर बंगाल के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. लेकिन भारी वर्षा का अलर्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून के 2 रंग : उत्तर में मूसलाधार बारिश, जलपाईगुड़ी के मूर्थी में रिकॉर्ड 173 मिमी वर्षा, दक्षिण अब भी प्यासा

दक्षिण बंगाल में 22 से 24 जुलाई के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट

दक्षिण बंगाल में अगले 7 दिनों के दौरान मानसून का असर देखने को मिलेगा. यहां वर्षा के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

  • 20 जुलाई को बीरभूम, मुर्शिदाबाद और पूर्वी बर्धमान जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) की संभावना है. इसके साथ ही दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Wind) चलने की चेतावनी है.
  • 21 जुलाई को भारी वर्षा तो नहीं होगी, लेकिन पूरे दक्षिण बंगाल में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा.
  • 22 जुलाई को बारिश की रफ्तार फिर बढ़ेगी. उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) का अलर्ट है. साथ ही पूरे दक्षिण बंगाल में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी-तूफान जैसी स्थिति रह सकती है.
  • 23 जुलाई को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बांकुड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) होने का अनुमान है. इस दिन भी पूरे दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी.
  • 24 जुलाई को पुरुलिया, बांकुड़ा, झारग्राम, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) का दौर जारी रहेगा.
  • 25 से 26 जुलाई को दक्षिण बंगाल के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: 20 जुलाई को कैसा रहेगा बंगाल का मौसम? उत्तर बंगाल के 5 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें दक्षिण बंगाल का हाल

24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश?

सोमवार सुबह 08:30 बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर के चेपान में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर और मजेरदाबरी चाय बागान में 10 सेमी बारिश दर्ज की गयी. दक्षिण बंगाल की बात करें, तो बीरभूम के मुराराई में 4 सेमी और कोलकाता के अलीपुर में 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles