Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में छात्रा ने की खुदकुशी:रथ मेला घूमकर लौटने पर फंदे से लटककर दी जान, दो दिनों तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने डांटा था


गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोटाम बहेरा टोली में एक 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, मृतिका का नाम गंगी उराव उर्फ नीला कुमारी था। वह बीते दिनों करौंदी में लगे रथ मेले को देखने गई थी। मेला देखने के बाद वह दो दिनों तक घर नहीं लौटी थी। रविवार शाम को जब वह घर पहुंची, तो परिजनों ने उससे दो दिन बाहर रहने के बारे में पूछताछ की और उसे डांटा-फटकारा। परिजनों की डांट से नाराज होकर गंगी ने उसी शाम घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतिका ने दो-तीन साल पहले इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली थी और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वो दोस्तों के साथ शुक्रवार को रथ मेला देखने के लिए गुमला शहर से कुछ दूरी पर करौंदी मैदान गई हुई थी। जिसको लेकर परिजन काफी परेशान है थे और दो दिनों तक काफी खोजबीन की थी लेकिन कोई जानकारी परिजनों को उसके विषय में नहीं मिल पाई थी। सोमवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सब-इंस्पेक्टर बिनय कुमार महतो मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles