Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:पतरातू रेलवे स्टेशन पर हुई घटना, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर कर रही जांच


रामगढ़ जिले के पतरातू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय शिवा भुईया, पिता स्वर्गीय चरकु भुईया के रूप में हुई है। यह घटना पतरातू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। सूत्रों के अनुसार, युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और आरपीएफ ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव को रेल ट्रैक से हटाकर किनारे रखा गया ताकि रेल परिचालन बाधित न हो। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक क्या काम करता था और उसने यह कदम क्यों उठाया। मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles