Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्य डाकघर को RDX बम से उड़ाने की धमकी:खगड़िया में ईमेल से मिली धमकी, बम निरोधक दस्ते ने तलाशी की; परिसर सुरक्षित


खगड़िया शहर के मुख्य डाकघर को सोमवार को ईमेल के जरिए RDX बम और जहरीली गैस से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और एहतियात के तौर पर पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया गया। इस दौरान डाकघर का कामकाज भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… डाक अधीक्षक के ईमेल पर आया संदेश डाक अधीक्षक के आधिकारिक ईमेल पर यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। इसमें मुख्य डाकघर को RDX विस्फोटक और साइनाइड गैस से निशाना बनाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। डिटेक्शन मशीन की मदद से परिसर की जांच इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने अत्याधुनिक उपकरणों और डिटेक्शन मशीनों की मदद से डाकघर के प्रत्येक कक्ष, परिसर और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की। लंबी तलाशी के बावजूद कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने पर अधिकारियों ने परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया, जिसके बाद डाकघर का सामान्य संचालन फिर से शुरू हो गया। ईमेल से धमकी आने की सूचना पुलिस को दी डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने बताया कि ईमेल से धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया था। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। खगड़िया पुलिस ने इस धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर विशेषज्ञों की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान, उसका आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमकी वास्तविक थी या किसी शरारती तत्व ने अफवाह फैलाने के उद्देश्य से इसे भेजा था। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी इस घटना के बाद कुछ देर तक डाकघर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles