
बांका/रजौन. स्थानीय दीप नारायण सिंह महाविद्यालय, भूसिया में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह, एनएसएस पीओ डॉ राजीव रंजन सिंह और एनसीसी एएनओ डॉ शबनम भारती सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया. मौके पर रजौन पंचायत के वार्ड आठ की सदस्या पुष्पा कुमारी सहित अन्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थी. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में समाज सेवा की भावना जागृत होती है. एनएसएस पीओ डॉ राजीव रंजन सिंह ने शिविर की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 21 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत रजौन पंचायत के वार्ड आठ अंतर्गत किफायतपुर गांव में प्रतिदिन अलग-अलग सामाजिक विषयों पर कार्य किया जायेगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 22 फरवरी को स्वच्छता रैली, 23 को नशा मुक्ति अभियान, 24 को पर्यावरण संरक्षण, 25 को दहेज उन्मूलन और 26 फरवरी को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा. इस मौके पर डॉ अरशद रजा, डॉ अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ अनिल कुमार राव, प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो पूनम सिन्हा, प्रो पुष्पा कुमारी, कुमारी मंजू प्रसाद, प्रो प्रमोद कुमार चौधरी, प्रो गंगाधर सिंह, डॉ अरुण कुमार, मुनेश्वर और पूरण सहित अन्य महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे.
The post डीएन सिंह कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर आयोजित appeared first on Prabhat Khabar.




