पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। 29 जुलाई से 30 अगस्त तक मेमू, डेमू, पैसेंजर और अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें जसीडीह, बैद्यनाथ धाम,
.
हर दिन चलेगी देवघर-जसीडीह मेमू
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जसीडीह और बैद्यनाथ धाम के बीच प्रतिदिन तीन जोड़ी मेमू विशेष ट्रेनें (03501 से 03506) चलाई जाएंगी। ट्रेन सुबह, दोपहर और रात में संचालित होंगी। ये ट्रेन सत्संग नगर हॉल्ट पर भी रुकेंगी। इसके अलावा देवघर और जसीडीह के बीच एक जोड़ी मेमू स्पेशल (03507/03508) प्रतिदिन चलेगी।
वहीं बाबा बैद्यनाथ धाम से बाबा बासुकीनाथ धाम के बीच तीन जोड़ी मेमू ट्रेनें (03509 से 03516) सभी स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित होंगी। बासुकीनाथ और देवघर के बीच भी एक जोड़ी मेमू स्पेशल (03517/03518) चलाई जाएगी, जिससे दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा।
पटना-गोरखपुर समेत अन्य रूटों पर भी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने बिहार और संताल परगना क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार जमालपुर-देवघर (03441/03442) और गोड्डा-देवघर (03443/03444) पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह रूट के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके अलावा आसनसोल-पटना-आसनसोल (03511/03512) और आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल (03527/03528) अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें भी प्रतिदिन चलाई जाएंगी।
आसनसोल-पटना ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:30 बजे पटना पहुंचेगी और वापसी में सुबह 3:30 बजे चलकर दोपहर 1 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं आसनसोल-गोरखपुर ट्रेन रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में शाम 4:15 बजे चलकर सुबह 8:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी। रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशनों पर भीड़ कम होगी। पूरी मेला अवधि में सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित की जा सकेगी।
————————————————————-
इसे भी पढ़ें…
श्रावणी मेला ; 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन मिला:मुंगेर, सुल्तानगंज सहित बिहार के 5 स्टेशन रुकेगी देवघर स्पेशल, कानपुर-कोलकाता स्पेशल भी

श्रावणी मेला को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 05028 बरहनी-देवघर अनारक्षित विशेष ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कुल 33 फेरे लगाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

