Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोनवां पंचायत में 'सहयोग शिविर' आयोजित:डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान


जहानाबाद में ‘विकसित भारत, समृद्ध बिहार’ संकल्प के तहत गोनवां पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किया गया। मंगलवार को परसबिगहा थाना क्षेत्र में लगे इस शिविर में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। यह शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ का हिस्सा था। इसमें साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी शामिल था। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को उनके शीघ्र, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व और पेंशन जैसे जनहित से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और ओटीपी साझा करने से बचने की अपील की। साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया गया। जिला प्रशासन और जहानाबाद पुलिस ने बताया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, पारदर्शी प्रशासन और बेहतर जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles