Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लापता युवक की हत्या का खुलासा, कुएं से मिला शव:आरोपी गिरफ्तार, बेंगलुरु में साथ करते थे मजदूरी; हत्या में इस्तेमाल डंडा-बाइक जब्त


बोकारो के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय लापता युवक सागर कुमार की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक (सदर) वेदांत शंकर ने यह जानकारी दी। पुलिस ने 18 जुलाई 2026 को थाना कांड संख्या-85/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली। जांच के दौरान, पुलिस ने भवानीडीह, चंदनकियारी निवासी 50 वर्षीय मानिक मांझी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने सागर कुमार की हत्या करने और शव को आमगोंडीह गांव के पास सिधाबांध जंगल स्थित एक कुएं में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 20 जुलाई को कुएं से शव बरामद किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी और मृतक सागर कुमार पहले बेंगलुरु में एक साथ मजदूरी करते थे। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हत्या के पीछे के पूरे कारणों की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विवाहित है और उसके तीन पुत्र तथा एक पुत्री हैं। उसका पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं मिला है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles