![]()
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। इसके अलावा कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों में उच्च शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसी क्रम में गिरिडीह और रामगढ़ जिलों के लिए दो नए डिग्री कॉलेजों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले


