Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल:युवती ने केस वापस लेने की धमकी का लगाया आरोप, पुलिस पर अभद्रता का दावा, जीरो FIR दर्ज


बक्सर के नोनियापुर निवासी प्रिया यादव ने मुफस्सिल थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रिया का आरोप है कि पटना कोर्ट से लौटते समय उनके परिवार को रास्ता रोककर केस वापस लेने की धमकी दी गई। इसके अलावा, उन्होंने एफआईआर की जांच करने पहुंची पुलिस पर भी अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मुफस्सिल थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रिया यादव के अनुसार, उनके पिता राम अवधेश सिंह यादव सेना से सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) सचिवालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यालय में पर्सनल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। रवि रोशन उर्फ गुड्डू यादव ने दानापुर के सगुना मोड़ और भूगोल क्षेत्र में जमीन दिखाकर खुद को अधिकृत व्यक्ति बताया और उनसे 27 लाख रुपये ले लिए। दो अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित किए गए
पीड़ित परिवार ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को 11 लाख रुपये नकद और 8-8 लाख रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित किए गए थे। इसके अगले दिन, 20 अगस्त 2025 को एक एग्रीमेंट कराया गया। बाद में दस्तावेजों में नाम और पता गलत पाए गए। आवेदन के अनुसार, एग्रीमेंट में जमीन की कीमत 16 लाख रुपये दर्शाई गई थी, जबकि भुगतान 27 लाख रुपये का किया गया था। इस मामले में दानापुर न्यायालय में धोखाधड़ी का मुकदमा चल रहा है। प्रिया यादव का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की रात पटना कोर्ट से लौटने के दौरान नोनियापुर-मंगोलपुर रोड पर दो बाइक खड़ी कर उनका रास्ता रोक दिया गया। उस समय उनके भाई मनीष यादव बाइक चला रहे थे, पिता बीच में और वह स्वयं पीछे बैठी थीं। मुकदमा वापस लेने की धमकी दी
किसी तरह बाइक निकालकर आगे बढ़ने पर दो लोग उनका पीछा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने हाथ में बंदूक जैसा हथियार दिखाते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। पूरा परिवार किसी तरह सुरक्षित अपने घर पहुंचा। इस घटना के संबंध में प्रिया यादव ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर एफआईआर की मांग की। उनका आरोप है कि जांच के लिए दो वाहनों से वर्दी और सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने निष्पक्ष जांच करने के बजाय परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। आरोप है कि जांच करने पहुंची पुलिस घटना को असत्य बताते हुए कहा कि घटना सत्य होता तो जिसके हाथ न बंदूक होता वह पीछा नहीं करता गोली मार देता।उन्होंने कहा कि जब उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिसकर्मी बिना जवाब दिए वहां से जाने लगे और अपना चेहरा छिपाने का प्रयास करने लगे। प्रिया यादव द्वारा बताया गया कि पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार करने और हमारे परिवार को सुरक्षा देने के मामले में गंभीर नहीं दिख रही है। क्यों की अभियुक्त बहुत पहुंच वाले है,सरकार में उनकी पैठ है।इसलिए मेरे पिता,भाई, मां और मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार रवि रौशन उर्फ गुड्डू और रौशन कुमार होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जीरो एफआईआर दर्ज
वहीं, मुफस्सिल थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच के लिए गई थी। जांच में पता चला कि जिस स्थान पर घटना होने की बात कही गई है, वह इटाढ़ी थाना क्षेत्र में आता है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला इटाढ़ी थाना को भेज दिया गया है। उन्होंने पुलिस पर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles