Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हथियार लहराकर ग्रामीणों को डरा रहे दो युवक गिरफ्तार:देशी सिक्सर और चाकू बरामद, लातेहार पुलिस ने की कार्रवाई


लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव में हथियार लहराकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी सिक्सर और स्टील का एक फोल्डिंग धारदार चाकू बरामद किया है। गुरुवार को थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चेताग गांव में दो युवक हथियार लहराकर ग्रामीणों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय पांडेय और तल्केश्वर ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों चेताग गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देशी सिक्सर और एक स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू जब्त किया है। मामले में बालूमाथ थाना कांड संख्या 117/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles