Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार:नवजात समेत 5 लोग घायल, दिल्ली से लौट रहे थे; ड्राइवर को आई झपकी


औरंगाबाद में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में नवजात समेत 5 लोग घायल हो गए। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से कार टकरा गई। सभी दिल्ली से नवजात का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस-एंबुलेंस पुहंची। घायलों को सीएचसी मदनपुर पुहंचाया। जहां से मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गयाजी रेफर कर दिया गया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 नगमतिया मोड़ के पास की है। ये लोग हुए घायल घायलों की पहचान नवादा जिले के हुलासगंज निवासी विनय कुमार सिंह के बेटे रिशु राज, डिहरी नवादा निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी तेशमणी देवी, हुलासगंज निवासी स्वर्गीय रामाशिष शर्मा के बेटे विनय शर्मा और डिहरी नवादा निवासी जितेंद्र सिंह के बेटे रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को जब्त किया नवजात शिशु जन्म के बाद बीमार हो गया था। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया था। दिल्ली में इलाज कराने के बाद परिवार के लोग वापस लौट रहे थे। मदनपुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles