![]()
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती 8 सितंबर, दिन मंगलवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर, इटखोरी में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ करेंगे। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे सुबह 8 बजे मंदिर पहुंचेंगे। वे विधि-विधान से मां भद्रकाली की पूजा करेंगे। इस दौरान वे झारखंड प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए मां से आशीर्वाद मांगेंगे। पूजा कार्यक्रम के बाद वे मंदिर परिसर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों से मिलेंगे। उनके आगमन को लेकर इटखोरी भाजपा मंडल और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर को प्रदेश भाजपा ने 6 मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की थी। इसमें रंजय भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आज भद्रकाली मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

