![]()
रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण मंगलवार को बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। गोमो-हटिया-गोमो के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036) का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा। आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर (63598/63597) का भी मुरी स्टेशन पर आंशिक समापन और प्रारंभ होगा। मुरी-रांची-मुरी के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। इसके अलावा हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर (58663/58664 और 58665/58666) की दोनों सेवाएं 8 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेंगी।
रांची रेल मंडल:आज खड़गपुर-हटिया आद्रा तक ही चलेगी, हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन रद्द
