Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamui SDPO Deepti Monali Takes Charge

जमुई जिले के पुलिस विभाग में मंगलवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। 2024 बैच की IPS अधिकारी दीप्ति मोनाली ने जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) का पदभार संभाला। वह जमुई में SDPO बनने वाली पहली महिला IPS अधिकारी हैं। उन्होंने साइबर डीएसपी और प्रभारी SDPO

.

पदभार संभालने के बाद नई SDPO दीप्ति मोनाली ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि अपराध रोकना, महिला सुरक्षा, पुराने मामलों का जल्दी निपटारा करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी खास प्राथमिकताएं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का ठीक से पालन कराया जाएगा। अपराधियों और गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

दीप्ति मोनाली ने पुराने और अटके हुए मामलों को जल्द निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थानों में अपनी समस्या लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं की बातों को जल्दी और सही तरीके से हल किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा। अपराध रोकने के साथ-साथ महिला सुरक्षा और लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकता होगी।

दीप्ति मोनाली इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर थीं। अब उन्हें जमुई SDPO की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार संभालने के साथ ही जमुई अनुमंडल को पहली बार महिला IPS अधिकारी के रूप में SDPO मिली हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles